फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket world gave tribute to shane warne indian and srilankan player wore black armband

Shane Warne Death: भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के मैच में शेन वॉर्न को दी गई श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

Sat, 05 Mar 2022 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 12:49 PM IST
सार

भारत-श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मैच में शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई। मैच शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा गया। खिलाड़ियों ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मैच शुरू हुआ।

विज्ञापन
Cricket world gave tribute to shane warne indian and srilankan player wore black armband
शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो चुका है। भारत-श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मैच में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। खेल शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा गया और भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। 52 साल के शेन वॉर्न थाइलैंड में बेहोशी की हालत में मिले थे और उन्हें नहीं बचायाय जा सका। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। शेन वॉर्न के अलावा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रोडनी मार्श को भी श्रद्धांजलि दी। मार्श का निधन भी हार्ट अटैक की वजह से गुरुवार रात हुआ था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि शेन वॉर्न को राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा किया जाएगा। वहीं मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में शेन वॉर्न के नाम पर स्टैंड होगा।  
विज्ञापन


Image

क्रिकेट के खिलाड़ियों ने जताया दुख
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी वॉर्न को श्रद्धांजलि दी है। भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शतक लगाने के बाद वॉर्न को याद किया। वॉर्न लगातार सुर्खियों में रहने वाले खिलाड़ी थे। उनके निधन से खेल जगत को बड़ी क्षति हुई है। अपना 100वां मैच खेल रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि वार्न का जाना दुखद है, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। बहुत कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की सदस्य एलिसी हेली ने कहा कि एक दिन में दो महान क्रिकेट खिलाड़ियों को खो देना मुश्किल है। वहीं शेन वॉर्न के साथ लंबे समय तक खेलने वाले रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि जब वे पहली बार वॉर्न से मिले थे, तब वे 15 साल के थे। वॉर्न ने ही पॉन्टिंग को पंटर नाम दिया था। एक दशक से ज्यादा समय तक दोनों साथ में खेले। पॉन्टिंग ने वॉर्न के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मैथ्यू हेडन ने कहा कि भागवान वॉर्न की आत्मा को शांति दे। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं है। 


दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी। 

विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे
शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed