{"_id":"5cefed12bdec22070e2bd583","slug":"cricket-world-cup-2019-must-get-virat-kohli-before-he-gets-you-says-trent-boult","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली सावधान! World Cup में जल्दी आउट करने का बन रहा खास प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली सावधान! World Cup में जल्दी आउट करने का बन रहा खास प्लान
Thu, 30 May 2019 09:14 PM IST
अंशुल तलमले
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 30 May 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए उन्हें सेट होने से पहले ही आउट करना होगा। न्यूजीलैंड को विश्व कप अपना पहला मैच एक जून को श्रीलंका के खिलाफ कार्डिफ में खेलना है।
विज्ञापन
कीवी टीम 13 जून को नॉटिंघम में भारत से भिड़ेगी। बोल्ट ने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान उनकी कोशिश यहां की परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना है, चाहे दूरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज क्यों न हो। उन्होंने कहा कि उनकी यह मुख्य ताकत है।
विज्ञापन
बोल्ट ने कहा, ‘हां, विराट के खिलाफ आपको आक्रामकता बनाए रखना होगा। उनको जल्द से जल्द आउट करने पर ध्यान देना होगा क्योंकि वह कम से कम गलती करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह आसानी से अपना विकेट नहीं देते हैं। उन्हें आउट करने के लिए यह जरूरी है कि अच्छी शुरुआत की जाए और उन्हें शुरू से ही दबाव में लाया जाए। इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि वह दबाव में हो और उनकी शुरुआत अच्छी न हो।’
विज्ञापन
इस विश्व कप में विराट के अलावा और भी कई अन्य शानदार बल्लेबाज खेल रहे हैं, जिनमें स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और जो रूट शामिल हैं। बोल्ट ने कहा, ‘वे सभी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरे लिए यह कहना सही नहीं होगा कि कौन सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन वनडे प्रारूप में चीजें बल्लेबाजों के अनुरूप होती है और उनके पास दो नई गेंदें होती है।’
कीवी गेंदबाज ने कहा, ‘गेंदबाजी के नजरिए से देखा जाए तो आप को आक्रामक रहना होगा और उन इन खिलाड़ियों को आउट करना होगा क्योंकि ये शानदार खिलाड़ी हैं। इन बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण है और गेंदबाज इसे लेकर उत्साहित हैं।’
बोल्ट का मानना है कि इस टूर्नमेंट सभी 10 टीमें मजबूत हैं और यह काफी प्रतिस्पर्धात्मक होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोई इस टूर्नामेंट को जीत सकता है। निश्चित रूप से, इंग्लैंड अपनी परिस्थितियों का अच्छे से जानता है और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अच्छा करते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अच्छी शुरूआत की जाए। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए यह काफी रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है।’