फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Umpire refused to give no ball caused clash one died in attempt to save Umpire

Odisha Murder: अंपायर ने नहीं दी 'नो बॉल' तो मैदान हो गई मारपीट, बचाने आए युवक की चाकू मारकर हत्या

Mon, 03 Apr 2023 06:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 06:25 PM IST
सार

ओडिशा में एक मैच के दौरान अंपायर ने नो बॉल देने से मना कर दिया तो मैदान में मौजूद खिलाड़ी गुस्से में आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच एक युवक अंपायर को बचाने आया तो चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
 

विज्ञापन
Cricket Umpire refused to give no ball caused clash one died in attempt to save Umpire
stabbing

विस्तार

ओडिशा के कटक जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान नो बॉल पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह युवक मैदान में विवाद होने के बाद अंपायर को बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकू मारने वाले युवक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


घटना ओडिशा के कटक की है। जहां चौद्वार थाना क्षेत्र के महिसानंद गांव में रविवार को क्रिकेट मैच चल रहा था। यह मैच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का था। मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रही टीम के एक खिलाड़ी ने अंपायर पर एक गेंद को नो बॉल देने का दबाव बनाया। हालांकि, स्थानीय अंपायर इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


अंपायर के नहीं मानने पर बरहामपुर निवासी मुख्य आरोपी संग्राम राउत और दो अन्य युवकों ने अंपायर को धक्का दिया और मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में 22 वर्षीय युवक (लकी) अंपायर को बचाने के लिए मैदान में पहुंचा तो विवाद और बढ़ गया। आरोपियों ने उस पर बल्ले से हमला किया और उसके सीने में चाकू मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू लगने के बाद लकी का खून बहने लगा और उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि संग्राम को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरुण कुमार स्वैन ने कहा, "हमने एक टीम बनाई है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed