{"_id":"602e28368ebc3ee94076732f","slug":"cricket-south-africa-lodges-complaint-against-cricket-australia-for-tour-postponement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीकी दौरा स्थगित करना पड़ा महंगा, ICC में दर्ज हुई शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीकी दौरा स्थगित करना पड़ा महंगा, ICC में दर्ज हुई शिकायत
Thu, 18 Feb 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट दौरा स्थगित करने को लेकर आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस महीने के शुरू में अपनी टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया था। उसने देश में कोरोना के नए मामलों के कारण स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम का हवाला दिया था।
विज्ञापन
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसए के कार्यवाहक सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने आईसीसी को पत्र लिखकर उससे इस पर गौर करने के लिए कहा है कि डबल्यूटीसी की शर्तों के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का फैसला स्वीकार्य है या अस्वीकार्य विशेषकर तब जबकि इस श्रृंखला को डब्ल्यूटीसी की 30 अप्रैल 2021 को समाप्त होने वाली समयसीमा तक आयोजित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, सीएसए चाहता है कि विश्व क्रिकेट की संचालन संस्था दक्षिण अफ्रीका में स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करके तय करे कि कहीं ऑस्ट्रेलिया ने दौरा स्थगित करके भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का उल्लंघन तो नहीं किया। आईसीसी की एफटीपी की शर्तों के अनुसार सदस्य देशों को सरकारी निर्देशों सहित विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होता है। बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जबकि क्रिकेट खेलने वाले किसी देश ने कोई दौरा रद्द किया हो।
विज्ञापन
इससे पहले 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सरकार की सलाह पर राजनीतिक आधार पर जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण भारतीय टीम ने 2008 में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था।