फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket resumes in India, Syed Mushtaq Ali Trophy to start from January 10

कोरोना के बाद भारत में क्रिकेट की वापसी, मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से होगी शुरुआत

Sun, 13 Dec 2020 05:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Cricket resumes in India, Syed Mushtaq Ali Trophy to start from January 10
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने घरेलू सत्र की शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट से करेगा, जिसके मैच 10 से 31 जनवरी के बीच छह राज्यों में खेले जाएंगे जहां जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा, इसमें भाग लेने वाली टीम को दो जनवरी को अपने संबंधित जैव सुरक्षित वातावरण में पहुंचना होगा। यह पता चला है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी राज्य इकाईयों को मेल करके बताया है कि घरेलू सत्र की शुरुआत मुश्ताक अली ट्राफी से होगा लेकिन इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि रणजी ट्राफी कब शुरू होगी। कोविड-19 महामारी के कारण सारा कार्यक्रम गड़बड़ाया हुआ है।

विज्ञापन


शाह ने राज्य इकाईयों को लिखा है, 'आपकी प्रतिक्रियाओं का अवलोकन करने और फीडबैक लेने के बाद मुझे आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट से 2020-21 के घरेलू सत्र की शुरुआत करने की योजना बना रहा है। शनिवार, दो जनवरी 2021 तक टीमें अपने संबंधित जैव सुरक्षित माहौल में पहुंच जाएंगी। रविवार, 10 जनवरी 2021 से टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल 31 जनवरी 2021 को खेला जाएगा।'
विज्ञापन


शाह ने हालांकि कहा कि रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी पर फैसला मुश्ताक अली के ग्रुप चरण के मैच पूरे होने के बाद किया जाएगा। इसमें सदस्यों का फीडबैक मायने रखेगा। पता चला है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई फरवरी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी करना चाहता है। इस बार इसमें नौ या 10 टीमों के भाग लेने की संभावना है। अगर अन्य टूर्नामेंटों की बात करें तो रणजी ट्रॉफी के बजाय विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जा सकती है क्योंकि इसका आयोजन मुश्ताक अली ट्रॉफी की तरफ कम समय में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed