फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Player suffers heart attack during match dies on field incident from Maharashtra

क्रिकेट के मैदान पर हादसा: मैच के दौरान खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, मैदान पर तोड़ा दम; महाराष्ट्र का है मामला

Fri, 06 Feb 2026 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

क्रिकेट के मैदान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस बल्लेबाज को दिल का दौरा पड़ा था।

विज्ञापन
Cricket Player suffers heart attack during match dies on field incident from Maharashtra
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर हासदा हुआ है और खिलाड़ी को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले का है जहां दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को अटैक पड़ा और वह मैदान पर गिर पड़ा। हालांकि, दुख की बात यह है कि उसे बचाया नहीं जा सका और इस खिलाड़ी ने मैदान पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मैच का हो रहा था लाइव प्रसारण
बल्लेबाज को जिस वक्त दिल का दौरा पड़ा उस समय मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था जिससे यह दुखद घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। इस दृश्य को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। मृतक की पहचान प्रवीण पवार के तौर पर हुई है। दरअसल, प्रवीण नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे और देखते ही देखते अंपायर के पास आते ही लड़खड़ा गए। मैदान पर मौजूद अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


रत्नागिरी जिले के चिंचखारी में क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर की टीमों के बीच मुकाबला हो रहा था। प्रवीण स्वराज प्रतिष्ठान की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि देखते हुए देखते मनोरंजन का यह मंजर गम में बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed