फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Match In Bangladesh Witnesses Whopping 48 Sixes, 70 Fours and 818 runs

इस मैच में हुई रनों की बरसात, 48 छक्के और 70 चौके की मदद से बने 818 रन

Tue, 28 Jan 2020 04:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Jan 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match In Bangladesh Witnesses Whopping 48 Sixes, 70 Fours and 818 runs
-

बांग्लादेश में 50 ओवरों के एक द्वितीय श्रेणी मैच में बल्लेबाजों ने 48 छक्के और 70 चौके लगाए, जबकि इस मैच में कुल 818 रन बने। नॉर्थ बंगाल क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 46 रन से जीता। 

विज्ञापन


उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 432 रन बनाए। जवाब में टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी सात विकेट पर 386 रन ही बना सकी। नॉर्थ बंगाल के खिलाड़ियों ने 27 और विरोधी टीम ने 21 छक्के लगाए।
विज्ञापन

 

बांग्लादेश के घरेलू मैचों में कई बार अप्रत्याशित नतीजे निकलते हैं। यही वजह है कि यहां मैच फिक्सिंग के आरोप आम हैं। इस बारे में स्थानीय क्लब क्रिकेटर सैयद अली इसाफ ने इस पर कहा, 'यह हैरान करने वाला है। मैं ढाका के घरेलू क्रिकेट से हुड़ा हुआ हूं और वर्षों से देखते आ रहा हूं, लेकिन इससे पहले मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।'

यहां मैच फिक्सिंग सामान्य बात है। इससे पहले 2017 में यहां एक मैच के दौरान एक गेंदबाज ने वाइड और नोबॉल से 92 रन दे डाले थे। उस पर 10 वर्ष का बैन लगा था। ऐसे ही कई और मामले भी हैं। यहां तक कि अंपायर तक पर पक्षपात पर आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed