{"_id":"5be50cfebdec2269ab3a12b2","slug":"cricket-australia-will-reconsider-ban-on-steve-smith-and-david-warner","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ और वॉर्नर से प्रतिबंध हटाने की मांग पर विचार करेगा सीए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ और वॉर्नर से प्रतिबंध हटाने की मांग पर विचार करेगा सीए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन राबर्ट्स ने कहा कि बोर्ड आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) की स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे गेंद से छेड़छाड़ के प्रतिबंध को हटाने की मांग पर विचार करेगा।
विज्ञापन
एसीए ने बोर्ड की स्वतंत्र समीक्षा आने के बाद स्मिथ और वॉर्नर पर प्रतिबंध हटाने के लिये सीए पर दबाव बढ़ा दिया है। राबर्ट्स ने पत्रकारों से कहा, 'बोर्ड को कुछ दिन पहले खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध के संबंध में एसीए का निवेदन मिल गया है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इसमें मेरे बजाय पूरे प्रबंधन को संबोधित किया गया है इसलिये मैं बोर्ड के मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि बोर्ड इस निवेदन का सम्मान करता है और इस पर विचार करेगा।'
विज्ञापन