फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia want to play more then one day night match vs India in 2021

भारत को पिंक बॉल से घेरेगा ऑस्ट्रेलिया! खेलना चाहता है एक से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट मैच

Fri, 06 Dec 2019 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 06 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia want to play more then one day night match vs India in 2021
डे-नाइट टेस्ट मैच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2021 में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीसीसीआई से एक से अधिक दिन रात के टेस्ट खेलने का अनुरोध करेगा जब दोनों बोर्ड के अधिकारी अगले साल जनवरी में तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला के दौरान मिलेंगे।

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट में भारत की जीत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस प्रस्ताव को लेकर उत्साहित है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन


एडिंग्स ने कहा, ‘भारत ने दिन रात का पहला टेस्ट खेल लिया है, अब वे इसके लिये तैयार होंगे। मुझे यकीन है कि वे दिन रात के और टेस्ट खेलेंगे। हमें जनवरी में इसका इंतजार रहेगा।’ एडिंग्स ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि बीसीसीआई आगामी श्रृंखला में एक और टेस्ट जोड़े। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भारत के खिलाफ पांच टेस्ट खेलें। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा हो सकेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘भारत दिन रात का टेस्ट खेलने को राजी हो गया है जो अच्छी बात है, इससे साबित होता है कि सौरव गांगुली को खेल की परवाह है। मैं जनवरी में हमारे बोर्ड के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर बीसीसीआई के नए प्रशासन से इस पर बात करूंगा।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed