फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia Top Players Agree On Revenue Projections

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राजस्व अनुमानों पर शीर्ष खिलाड़ी सहमत

Sat, 04 Jul 2020 03:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Jul 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia Top Players Agree On Revenue Projections
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

शीर्ष क्रिकेटरों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता किया है कि वह कोरोना वायरस महामारी की अनिश्चितता के दौरान भविष्य के राजस्व के अपने मूल्यांकन को स्थगित कर दें।शनिवार को इस समझौते के घोषित होने से पिछले एक महीने से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इससे पहले जून में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2020-21 वित्तीय वर्ष में राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत कमी का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब पूर्वानुमान हटा दिया है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट राजस्व (एसीआर) के पूर्वानुमान विवाद के अपने नोटिस को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों को एक राजस्व-साझा करने के आधार पर भुगतान किया जाता है। इसका मतलब यह है कि राजस्व अनुमान से अनुबंधित पुरूष और महिला क्रिकेटरों का वेतन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के संघ के समझौता ज्ञापन के मुताबिक अप्रैल के अंत तक राजस्व अनुमान को साझा करना होता है। उस समय इसे एक महीने तक टालने पर सहमत बनी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जारी बयान के मुताबिक, ‘सदी में एक बार आने वाली महामारी के दौरान 12 महीने पहले राजस्व का अनुमान लगना काफी चुनौतीपूर्ण है।’ उन्होंन कहा, ‘हमारा मानना है कि हम एक ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जो सभी पक्षों को अगले साल बातचीत करने के बारे में अधिक निश्चितता प्रदान करता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed