{"_id":"cad7f9d2-1754-11e2-ac17-d4ae52bc57c2","slug":"cricket-australia-says-watson-to-return-from-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटसन को चैंपियंस लीग से वापसी का आदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाटसन को चैंपियंस लीग से वापसी का आदेश
मेलबोर्न/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने धुरंधर आलराउंडर और सिडनी सिक्सर्स के स्टार खिलाड़ी शेन वाटसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका में चल रही चैंपियंस लीग छोड़कर स्वदेश लौटने का हुक्म जारी किया है। श्रीलंका में हाल में संपन्न हुए विश्वकप टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर आफ द टूर्नामेंट बने वाटसन को आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड किसी भी हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रखना चाहता है।
यही कारण है कि उसने वाटसन को चैंपियंस लीग से जल्द से जल्द लौटने को कहा है। वाटसन यार्कशायर और लायंस के खिलाफ अगले दो मैच खेलकर स्वदेश लौट जाएंगे। वाटसन ने सिडनी सिक्सर्स की जोहानसबर्ग में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। वह सिडनी के मुंबई के खिलाफ अंतिम लीग मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
वाटसन को पहले टेस्ट से पूर्व सिडनी में दो से चार नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आस्ट्रेलिया-ए के अभ्यास मैच या दो से पांच नवंबर तक शेफील्ड शील्ड के एक मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा हम लगातार क्रिकेट खेल रहे वाटसन को लेकर काफी चिंतित हैं और हम चाहते हैं कि वह स्वदेश लौटकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी तैयारी मजबूत करें।
विज्ञापन
सीए आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे वाटसन को टीम के लिए अहम मान रहा हैं। वाटसन के अलावा टेस्ट टीम के कुछ प्रमुख खिलाडी बेन हिल्फेनहास पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क अभी चैंपियंस लीग में खेल रहे हैं। सीए ने इन खिलाडियों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।