{"_id":"5ea1bf428ebc3e85b54f6ddb","slug":"cricket-australia-says-exploring-all-other-options-to-stage-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या तय समय पर नहीं होगा टी-20 विश्व कप, तारीखों में बदलाव के संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या तय समय पर नहीं होगा टी-20 विश्व कप, तारीखों में बदलाव के संकेत
Thu, 23 Apr 2020 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रोबर्ट्स ने गुरूवार को टी-20 विश्व कप के लिए तारीखों में बदलाव की संभावना का संकेत दिया। उन्होंने साथ ही अक्तूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के बारे में कहा, 'हम टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सभी अन्य विकल्पों पर गौर कर रहे हैं।'
विज्ञापन
अन्य खेलों की तरह कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट भी पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है और आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप का भविष्य भी अनिश्चित लग रहा है।
विज्ञापन
रोबर्ट्स ने कहा, 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद), स्थानीय आयोजन समिति और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है इसलिए हमें व्यापक समझ है कि योजना के अनुसार आस्ट्रेलिया में अक्टूबर में आईसीसी पुरूष टी-20 विश्व कप 2020 खेलने के लिए क्या करना होगा।ट
विज्ञापन
उन्होंने कांफ्रेंस कॉल के जरिये शीर्ष संस्था के साथ मुख्य कार्यकारियों की समिति की बैठक में शिरकत की। रोबर्ट्स ने आईसीसी बयान में कहा, 'हम इस टूर्नामेंट के आयोजन के संबंध में अन्य सभी विकल्पों पर भी संयुक्त रूप से मिलकर बात कर रहे हैं। हम सही समय पर सही फैसला करेंगे ताकि हम इसकी मेजबानी अच्छी तरह कर सकें और सभी को सुरक्षित भी रखें।'