फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia likely to review IPL contracts in wake of COVID-19 Report

कोरोना के चलते IPL अनुबंधों की समीक्षा कर सकता है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, फैसला खिलाड़ियों के हाथ

Tue, 17 Mar 2020 04:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia likely to review IPL contracts in wake of COVID-19 Report
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने लुभावने आईपीएल अनुबंध छोड़ सकते हैं। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर कोई निर्देश नहीं दिया है।

विज्ञापन


इसके मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों का आईपीएल टीमों के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और उन्हें खुद तय करना है कि इस साल आईपीएल खेलना है या नहीं। उन्होंने कहा कि हम सलाह दे सकते हैं। हमें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल के साथ व्यक्तिगत अनुबंध है और जल्दी ही वह समय आएगा जब खिलाड़ी हमसे राय मांगेंगे।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उम्मीद है कि अनिश्चितता की इस स्थिति में खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ फैसला ले सकेंगे। द ऑस्ट्रेलियन अखबार ने लिखा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पर विचार कर रहा है कि उसके खिलाड़ियों को आईपीएल या ब्रिटेन में द हंड्रेड सीरिज में भाग लेने की अनुमति दे या नहीं। आईपीएल में 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के करार हैं। पैट कमिंस इस आईपीएल सत्र के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2020 को पहले 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक टाल कर दिया गया है। वहीं, इस खतरनाक वायरस के प्रकोप की वजह से बीसीसीआई ने मंगलवार से कर्मचारियों ने घर से काम करने के लिए कहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed