फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia has announced that tickets for two matches in India's white-ball tour this November sold out

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर गजब का उत्साह, पहले टी20 के सभी टिकट बिके

Thu, 26 Jun 2025 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 05:15 PM IST
सार

भारत को अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें टीम तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 19 अक्तूबर को पर्थ में होगी और आखिरी मैच आठ नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Cricket Australia has announced that tickets for two matches in India's white-ball tour this November sold out
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्तूबर-नवंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। इस सीरीज में अभी काफी समय शेष है, लेकिन अभी से ही सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे और कैनबरा में होने वाले टी20 मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों के 90000 टिकट बेच चुका है। भारत ने पिछले साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। 
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर में होनी है सीरीज 
भारत को अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें टीम तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 19 अक्तूबर को पर्थ में होगी और आखिरी मैच आठ नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीमित ओवरों की सीरीज अक्तूबर नवंबर में खेली जाएगी। इसे लेकर क्रिकेटप्रेमियों खासकर भारतवंशियों में काफी उत्साह है। एससीजी वनडे और मानुका ओवल (कैनबरा) टी20 के टिकट चार महीने पहले बिक गए हैं। एमसीजी टी20 और गाबा टी20 के मैचों के टिकटों की भी काफी मांग है। एशेज के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री के बाद सफेद गेंद के मैचों के टिकटों की भी भारी मांग है। आठ मैचों के 90000 टिकट दो सप्ताह के भीतर बिक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय फैन क्लबों ने खरीदी 16 प्रतिशत से अधिक टिकटें
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार अभी तक बिके टिकटों के 16 प्रतिशत से अधिक भारतीय फैन क्लबों ने खरीदे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया, भारत आर्मी सबसे सक्रिय फैन क्लब में से है जिसने 2400 टिकट खरीदे हैं। फैंस इंडिया ने भी 1400 से अधिक टिकट खरीदे हैं। ब्रिसबेन में बसे अग्रवाल समुदाय ब्रिसी बनियास के अमित गोयल ने गाबा मैच के 880 टिकट खरीदे हैं। गोल्ड कोस्ट के भारतीय समुदाय ने 500 और मेलबर्न के पक्का लोकल ने 500 टिकट खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed