{"_id":"60111a5e9bc93972cd162b8d","slug":"cricket-australia-fails-to-identify-people-who-racially-abused-mohammed-siraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन छह दर्शकों को मिली क्लीन चिट, जिन्हें नस्लीय टिप्पणी के बाद मैदान से निकाला गया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उन छह दर्शकों को मिली क्लीन चिट, जिन्हें नस्लीय टिप्पणी के बाद मैदान से निकाला गया था
Wed, 27 Jan 2021 01:16 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार
- फोटो : social media
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पुष्टि की कि सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लवादी टिप्पणी की गई थी, लेकिन उन छह दर्शकों को ‘क्लीन चिट’ दे दी, जिन्हें उस घटना के बाद मैदान से बाहर निकाला गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को उस घटना के संदर्भ में अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
सीए के ‘इंटीग्रिटी और सिक्योरिटी’ प्रमुख सीन कारोल ने कहा, ‘सीए इस बात की पुष्टि करता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां की गई थी। इस मामले में सीए की जांच जारी है, जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, टिकटों के आंकड़े देख रहे हैं और दर्शकों से पूछताछ जारी है।’
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस घटना के लिए एक बार फिर भारतीय टीम से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘जांच से पता चला है कि मीडिया ने सिडनी टेस्ट के चौथे दिन 86वें ओवर में दीर्घा में जिन दर्शकों की तस्वीरें ली थी, उन्होंने नस्लीय टिप्पणियां नहीं की थी। घटना के समय भी हमने कहा था कि इस तरह के रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । बॉर्डर . गावस्कर ट्रॉफी के मेजबान होने के नाते हम भारतीय क्रिकेट टीम से माफी मांगते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘सीए को न्यू साउथवेल्स पुलिस से जांच खत्म होने की पुष्टि का इंतजार है। वह मिलने तक कोई और बयान जारी नहीं किया जाएगा।’ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन सिराज ने दर्शकों की ओर से नस्लीय टिप्पणियों की शिकायत की थी, जिसके बाद खेल कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। पुलिस ने छह दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया था। बीसीसीआई ने इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।