{"_id":"4d05d476-6636-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cricket-australia-chided-by-cameron-white-for-being-soft-on-marlon-samuels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमुअल्स को फटकार लगाकर छोड़ना ठीक नहीं: व्हाइट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमुअल्स को फटकार लगाकर छोड़ना ठीक नहीं: व्हाइट
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरून व्हाइट ने पूर्व स्पिनर शेन वार्न और वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स के बीच बिग-बैश ट्वंटी-20 लीग के एक मैच में हुए विवाद मामले में सैमुअल्स को सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की निंदा की है।
विज्ञापन
व्हाइट ने कहा, ‘उकसाए जाने को आप एक बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यह अभूतपूर्व इस मायने में है कि कितनी बार आपने किसी को खेल के मैदान में अपना बैट फेंकते और फिर उकसाए जाने का बहाना दिए जाने के बावजूद सिर्फ फटकारे जाते देखा है। मैंने ऐसा होते पहले कभी नहीं देखा है। लेकिन हमारी न्याय व्यवस्था का यही निर्णय रहा।’ व्हाइट ने पेसर लसिथ मलिंगा की गेंद से गंभीर रूप से चोटिल हुए सैमुअल्स की मदद के लिए नहीं जाने के लिए भी माफी मांगने से इंकार कर दिया।ं
विज्ञापन