फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket association of bengal makes eye sight tests mandatory for players

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक बदलाव, यहां खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य हुई आंखों की जांच

Tue, 02 Jun 2020 05:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
cricket association of bengal makes eye sight tests mandatory for players
यह नियम बनाने वाला CAB देश का पहला क्रिकेट संगठन है - फोटो : पीटीआई

बंगाल क्रिकेट संघ (CaB) ने कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को हटने के बाद फिर से शिविर लगाने पर अंडर-23 और सीनियर टीम के खिलाड़ियों के लिए आंखों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। यह पहली बार है जब घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की आंखों की जांच को अनिवार्य किया जाएगा, इसका फैसला कैब प्रशासन और बंगाल क्रिकेट टीम की कोचिंग इकाई के बीच चर्चा के दौरान हुआ।

विज्ञापन


इस बैठक में यह बात उठी कि लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने पर खिलाड़ियों की आंखों की क्षमता प्रभावित होती है।कैब के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा, 'आंखों की क्षमता और लचीलापन क्रिकेट में दो महत्वपूर्ण तत्व हैं। यही कारण है कि (मुख्य कोच) अरुण लाल ने सुझाव दिया कि परीक्षण को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। अगर किसी के आंखों में समस्या हुई तो हम उसका समाधान कर सकते है।'
विज्ञापन


भारत के पूर्व विकेटकीपर और बंगाल के कप्तान रह चुके दीप दासगुप्ता ने भी इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया, 'क्रिकेट भी हाथों और आंखों के सामंजस्य का खेल है। जब आप मैदान पर वापसी करते है तो आप आंखों की क्षमता की जांच करना चहते है इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अक्सर यह 20/20 की दृष्टि की जगह 19/20 हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता है। ऐसे में अपको गेंद को ठीक से देखने में परेशानी हो सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed