फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2020: Defending Champions Barbados Tridents, St. Kitts and Nevis Patriots Knocked Out

CPL 2020: गत चैंपियन बारबाडोस ट्रिडेन्ट्स और सेंट कीट्स एवं नेविस टूर्नामेंट से बाहर

Fri, 04 Sep 2020 01:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
CPL 2020: Defending Champions Barbados Tridents, St. Kitts and Nevis Patriots Knocked Out
CPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

गत चैंपियन बारबाडोस ट्रिडेंट्स और सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स की टीम दस लीग मैचों का कोटा पूरा करने से पहले ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। वारियर्स ने ट्रिडेंट्स को कम स्कोर वाले मैच में छह विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि पैट्रियट्स और जमैका तल्लावाह का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस मैच में केवल पांच ओवर का ही खेल हो पाया।

विज्ञापन


तीन टीमों को अभी दो-दो जबकि दो अन्य टीमों को एक-एक मैच खेलना है, लेकिन सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गयी हैं। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स, गयाना अमेजॉन वारियर्स, सेंट लूसिया जॉक्स और जमैका तल्लावाह ने अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। अंतिम स्थिति बाकी मैचों के बाद तय होगी। बारबाडोस के बल्लेबाज फिर से नहीं चल पाये और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट पर 89 रन ही बना पाई, उसकी तरफ से निचले क्रम के मिचेल सैंटनर (18) और नईम यंग (18) सहित चार खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंचे।
विज्ञापन


वारियर्स की तरफ से इमरान ताहिर (12 रन देकर तीन) और रोमेरियो शेफर्ड (22 रन देकर तीन) सफल गेंदबाज रहे। शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 32), चंद्रपाल हेमराज (29) और रोस टेलर (नाबाद 16) की पारियों से वारियर्स ने 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। अन्य मैच में सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने जब 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई, जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया। पैट्रियट्स के नौ मैचों में केवल तीन अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed