{"_id":"6262c103f25ca522c13a923f","slug":"county-cricket-mohammad-amir-joins-england-county-team-gloucestershire-replaced-pakistani-bowler-naseem-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"County Cricket: इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लॉस्टरशायर से जुड़े मोहम्मद आमिर, पाकिस्तानी गेंदबाज का लिया स्थान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County Cricket: इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लॉस्टरशायर से जुड़े मोहम्मद आमिर, पाकिस्तानी गेंदबाज का लिया स्थान
Fri, 22 Apr 2022 08:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:21 PM IST
सार
30 वर्षीय आमिर काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-एक में सरे, हैम्पशायर और समरसेट के खिलाफ खेलेंगे। उनके पास 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर काउंटी क्रिकेट में ग्लॉस्टरशायर की ओर से खेलेंगे। उन्होंने क्लब के साथ शुक्रवार (22 अप्रैल) को तीन मैचों के लिए करार किया है। 30 वर्षीय आमिर काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-एक में सरे, हैम्पशायर और समरसेट के खिलाफ खेलेंगे। उनके पास 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेलने का अनुभव है।
आमिर साथी पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह की जगह टीम के साथ जुड़ेंगे। नसीम कंधे की चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं। आमिर 2010 के स्पॉट फिक्सिंग कांड में फंसे थे। उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया था। आमिर ने कहा, "काउंटी चैम्पियनशिप एक बेहतरीन प्रतियोगिता है। मैं ग्लॉस्टरशायर के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।"
आमिर ने इसके आगे कहा, "मुझे इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना पसंद है और मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।" ग्लॉस्टरशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर स्टीव स्नेल ने कहा, "हम आमिर जैसे गेंदबाज को साइन करके खुश हैं। दुख की बात है कि चोट के कारण कुछ हफ्तों के लिए नसीम हमारे साथ नहीं होंगे।"
विज्ञापन
आमिर के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उसी साल श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला था। आमिर का आखिरी टेस्ट मैच 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। उसी साल श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे खेला था और अंतिम इंटरनेशनल टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2020 में खेला था।