{"_id":"e107967c-147f-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"corruption-in-ddca-says-bishan-singh-bedi-and-kirti-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का गढ़ है डीडीसीए: बेदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भ्रष्टाचार का गढ़ है डीडीसीए: बेदी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 12 Oct 2012 08:52 PM IST
विज्ञापन
कई पूर्व क्रिकेटरों ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी, कीर्ति आजाद सहित अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि डीडीसीए भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। क्रिकेटरों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की तर्ज पर डीडीसीए में भी पूर्व क्रिकेटरों की नियुक्ति करने की मांग की है।
भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद पिछले कुछ महीनों से डीडीसीए के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बिशन सिंह बेदी, मनिंदर सिंह, सुरिंदर खन्ना, गुरशरण सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटर एक साथ दिखे और कीर्ति आजाद के आरोपों का समर्थन किया।
बेदी और आजाद ने अलग-अलग बयान जारी करके डीडीसीए में वित्तीय धांधली और भाई भतीजावाद के आरोप लगाए। बेदी ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि डीडीसीए में पदाधिकारियों ने आतंक मचा रखा है और यह सब देश की राजधानी में हो रहा है। ऐसा यदि कोलकाता, चेन्नई या मुंबई में होता तो कब की कार्रवाई कर दी जाती।