Covid19: दिग्गज गावसकर और पुजारा ने की आर्थिक मदद, 102 ट्रॉफी बेचकर अर्जुन ने दिए लाखों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से निकलकर दुनियाभर में पांव पसार चुके जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावसकर और मौजूदा टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी आर्थिक मदद का एलान किया है। गावसकर ने जहां कोविड-19 के खिलाफ 'जंग' के लिए 59 लाख रुपये की मदद की तो पुजारा ने भी पीएम-केयर्स फंड में अपना योगदान दिया।
Just heard that SMG has donated 59 lakhs towards covid relief fund. 35 to @PMCaresFunds n 24 lakhs to @CMOMaharashtra 👍 superb gesture Sir @rohangava9 @JayeshKulkarnee @Cricrajeshpk @BCCI @ClaytonMurzello pic.twitter.com/VDXGKZbyPj
— Amol Muzumdar (@amolmuzumdar11) April 7, 2020विज्ञापन
पुजारा ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, अन्य चिकित्साकर्मियों और पुलिस को धन्यवाद कहा है, जो संकट के इस दौर में सेवा कर रहे हैं। इसके पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे सरीखे क्रिकेटर्स आर्थिक मदद कर चुके हैं।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻 @narendramodi @vijayrupanibjp pic.twitter.com/Gltna753Dx
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) April 7, 2020
वहीं युवा गोल्फर अर्जुन ने अपनी ट्रॉफी और कमाई 102 लोगों को दे दी। अर्जुन ने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रोफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिएं, ट्रोफी तो फिर आ जाएंगी।'
आपको🙏 8 साल में जो देश,विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रोफ़ी देश संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दी,उनसे आए हुए कुल-4,30,000-Rs आज PM Care Fund में देश की मदद को दिए,ये सुनकर दादी रोई फिर बोली तू सच में अर्जुन है,आज देश के लोग बचने चाहिए ट्रोफ़ी तो🏆फिर आ जाएँगी,@narendramodi 🇮🇳 pic.twitter.com/wmoJtyObzi
— Arjun Bhati - 🇮🇳 (@arjunbhatigolf) April 7, 2020