फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona virus is preventing Andre Russell Hitting Sixes, he is also missing IPL

आंद्रे रसेल पर भी पड़ा रहा कोरोना वायरस का असर, कहा- नहीं लगा पा रहा लंबे-लंबे छक्के

Tue, 05 May 2020 01:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Corona virus is preventing Andre Russell Hitting Sixes, he is also missing IPL
आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइटराइडर्स के धुआंधार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंडियन प्रीमिमयर लीग को याद कर रहे हैं, लेकिन वह मानते हैं कि मौजूदा हालात ऐसे हैं इसमें कोई भी फंसना नहीं चाहता था। कोरोना महामारी की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए IPL के मुकाबले अगर अपनी तय तारीख 29 मार्च से शुरू होते तो फिलहाल टूर्नामेंट अपनी चार टॉप टीम तलाश रहा होता।

विज्ञापन


स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में आंद्रे रसेल ने कहा कि अगर सबकुछ ठीक होता तो इस वक्त वह भारत में अच्छे माहौल का आनंद उठा रहे होते। आईपीएल में खेलकर मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे सीपीएल में भी ऐसा होता है, लेकिन जब बात खास तौर पर ईडन गार्डंस पर खेलने की हो, तो दर्शकों के माहौल का कोई जवाब नहीं।'
विज्ञापन


रसेल ने कहा कि, 'जब मैं एक बात स्वीकार करना चाहूंगा कि इन परिस्थितियों में कोई नहीं आना चाहता था। यह बीमारी पूरी दुनिया पर असर डाल रही है। इसका असर मुझ पर भी हो रहा है। मैं इस वजह से वह काम नहीं कर पा रहा हूं, यानी मैं बड़े-बड़े छक्के नहीं लगा पा रहा। फिलहाल हमें जितना हो सके सुरक्षित रहने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed