कोपा अमेरिका: मेसी ने दिखाया दम, अर्जेंटीना ने पराग्वे को ड्रॉ पर रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पेनल्टी पर किए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका कप के मुकाबले में पराग्वे को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। ग्रुप बी के मुकाबले में रिचर्ड सांचेज ने मैच के 37वें गोल कर पराग्वे को बढ़त दिला दी लेकिन मेस्सी ने 57वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम को बराबरी दिला दी। मैच को 1-1 से बराबर रखने का श्रेय दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना के गोलकीपर फ्रैंको अरमानी को भी जाता है जिन्होंने दूसरे हाफ (62वें मिनट) में पेनल्टी का शानदार बचाव कर पराग्वे को 2-1 की बढ़त लेने से रोक दिया।
अर्जेंटीना की टीम ग्रुप तालिका में सबसे निचले पायदान पर
इस ड्रॉ से अर्जेंटीना की टीम 2 मैचों में एक अंक के साथ ग्रुप तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। टीम को क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप के अपने आखिरी मुकाबले में कतर को बड़े अंतर से हराना होगा। इससे पहले कोलंबिया ने अर्जेंटीना टीम को 2-0 से मात दी थी। ग्रुप के एक अन्य मैच में कोलंबिया ने दुवान जापटा के 86वें मिनट में किये गोल के बूते कतर को 1-0 से शिकस्त दी। कोलंबिया दो मैचों में दो जीत के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।