फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Consulate General of India in Belfast welcomed Team India and hosted special reception BCCI share photos

IND vs IRE: भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेलफास्ट में हुआ रिसेप्शन का आयोजन, तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सिटी हॉल

Sun, 28 Jun 2026 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले बेलफास्ट में भारत के महावाणिज्य दूत ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Consulate General of India in Belfast welcomed Team India and hosted special reception BCCI share photos
बेलफास्ट में टीम इंडिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के महावाणिज्य दूत ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा। भारत की कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री ने टीम इंडिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें
टीम इंडिया के स्वागत के लिए, बेलफास्ट सिटी हॉल को भारतीय तिरंगे से रोशन किया गया। खत्री ने एक्स पर लिखा, 'खेल हमारे लोगों के बीच सबसे अच्छे पुलों में से एक है। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।' बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्यक्रम की झलकियां साझा की हैं। बोर्ड ने कैप्शन में लिखा, बेलफास्ट में गर्मजोशी, भाईचारे और भारतीय भावना से भरी एक शाम। बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल किरण खत्री द्वारा आयोजित खास रिसेप्शन में भारतीय टीम का स्वागत किया। भारतीय समुदाय के सदस्यों और खास मेहमानों के साथ, इस मौके ने लोगों को करीब लाने में क्रिकेट की हमेशा रहने वाली अपील को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए अहम है दूसरा टी20
भारतीय टीम के लिए रविवार का मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें हैं। देखना होगा कि उन्हें डेब्यू कैप मिलती है या नहीं। दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलावों की संभावना है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। साथ ही वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed