फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बावजूद बढ़ा 'विराट' सिरदर्द, क्यों कहा मैं किसी को एक-दूसरे के सामने खड़ा नहीं करता

Sat, 11 Jan 2020 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 11 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Confusion for Virat Kohli after superb series win against Sri lanka in over Dhawan vs Rahul debate
केएल राहुल, शिखर धवन - फोटो : ट्विटर

भले ही टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में साल 2020 का आगाज किया हो, लेकिन बावजूद इसके कप्तान विराट कोहली का सिरदर्द बढ़ चुका है। टीम मैनेजमेंट के सामने परेशानी खड़ा करने वाले और कोई नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी ही हैं। टीम के पास अधिक विकल्प की समस्या पैदा हो गई है। हालांकि विराट की माने तो उन्हें इससे ज्यादा परेशनी नहीं हैं, लेकिन फिर क्यों उन्होंने सीरीज जीत के बाद ऐसा कहा कि वह खिलाड़ियों को एक-दूसरे के सामने खड़ा करने में यकीन नहीं करते।

Confusion for Virat Kohli after superb series win against Sri lanka in over Dhawan vs Rahul debate
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर

दरअसल, सीमित ओवर्स में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ आराम दिया गया था। हिटमैन की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत शिखर धवन ने बेहतरीन अंदाज में की। सीरीज में केएल राहुल के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए उन्होंने एक हाफ सेंचुरी लगाई। अब विराट के सामने यह समस्या है कि वह वर्ल्ड टी-20 में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन या केएल राहुल में से किसे पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपे।

Confusion for Virat Kohli after superb series win against Sri lanka in over Dhawan vs Rahul debate
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर

पुणे में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी-20 श्रृंखला 2-0 से जीतने के बाद कोहली ने कहा कि, 'ये तीनों ही शानदार खिलाड़ी हैं। अब बात यहां आकर थमती है कि कौन बेहतर बल्लेबाजी कर रहा है। रोहित नियमित रूप से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को खिलाड़ियों को एक-दूसरे खिलाफ रखना बंद कर देना चाहिए। हमें इस बात पर खुश होना चाहिए कि इतने खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं न कि एक खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे को खड़ा करना चाहिए और मैं इस पर यकीन नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Confusion for Virat Kohli after superb series win against Sri lanka in over Dhawan vs Rahul debate
मैच के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

पुणे में जीत के बाद कोहली काफी खुश नजर आए। विराट ने कहा, 'हमने सही ट्रैक पर शुरुआत की है। यह साल का सही आगाज है। एक मैच में हमने लक्ष्य का पीछा किया तो दूसरे में हमने पहले बल्लेबाजी की। हम ऐसी टीम नहीं चाहते जो पहले बल्लेबाजी करे तो स्थायी ना हो। हम बाद में बल्लेबाजी करते हुए जिस विश्वास से खेलते हैं, वैसे ही पहले बल्लेबाजी करते हुए भी खेलना हैं। हम हर हाल में उसी रवैये के साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Confusion for Virat Kohli after superb series win against Sri lanka in over Dhawan vs Rahul debate
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

पुणे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत तो बेहद शानदार रही। केएल राहुल ने 36 गेंदों में 54 रन ठोके तो चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन ने 36 गेंदो में 52 रन बनाए। पहले विकेट के लिए 97 रन की ओपनिंग साझेदारी के बूते ही टीम इंडिया को तेज शुरुआत मिली हालांकि मध्यक्रम लड़खड़ा गया, लेकिन पारी के अंत में मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर ने तेज-तर्रार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed