{"_id":"5d1407b28ebc3e3ce840237a","slug":"comparison-between-dhoni-and-virat-kohli-is-wrong-says-india-bowling-coach-bharat-arun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली से नहीं हो सकती है धोनी की तुलना, टीम इंडिया के कोच का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली से नहीं हो सकती है धोनी की तुलना, टीम इंडिया के कोच का बड़ा बयान
Thu, 27 Jun 2019 05:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी की बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि उनकी बल्लेबाजी की तुलना विराट कोहली से नहीं की जा सकती है जो अभी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘कोहली सभी प्रारूपों में नंबर एक बल्लेबाज हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहे हैं किसी अन्य की तुलना उससे करना सही नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण से यह पूछने पर कि क्या टीम प्रबंधन ने धोनी से उनकी धीमी बल्लेबाजी के बारे में बात की तो उन्होंने कहा, ‘सभी बल्लेबाजों, सहयोगी स्टाफ, बल्लेबाजी कोच और मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। शास्त्री सभी कोच के साथ नियमित बात करते हैं। मैं आपको नहीं बता सकता कि हमारे बीच क्या बातचीत होती है लेकिन हां अगर मुझे आपके सवाल का जवाब देना है तो हमारे बीच सुधार के लिए लगातार बातचीत होती है।’
विज्ञापन