फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Commonwealth Games Indian womens cricket team announced for Birmingham cwg 2022 Harmanpreet Kaur named as Captain

Commonwealth Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान, हरमनप्रीत कप्तान, जेमिमा रोड्रिगेज सहित इन्हें मिला मौका

Mon, 11 Jul 2022 10:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 11 Jul 2022 10:45 PM IST
सार

क्रिकेट पिछली बार कुआलालंपुर खेलों में देखने को मिला था। तब 50 ओवर के मैच खेले गए थे। सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण, ऑस्ट्रेलिया ने रजत और न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Commonwealth Games Indian womens cricket team announced for Birmingham cwg 2022 Harmanpreet Kaur named as Captain
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सोमवार (11 जुलाई) को एलान हो गया। हरनप्रीत कौर टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगी। ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिगेज की टी20 टीम में वापसी हुई है। क्रिकेट की वापसी 24 साल बाद इस टूर्नामेंट में हुई है। पिछली बार 1998 में क्रिकेट इसका हिस्सा था। इस बार सिर्फ महिला टीमें ही राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी। टेस्ट क्रिकेट के लिए मशहूर एजबेस्टन में क्रिकेट के मैच होंगे। आठ टीमें टूर्नामेंट में दिखाई देंगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।
विज्ञापन


स्टैंडबाई खिलाड़ी: सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष, पूनम यादव।

भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से
भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ है। श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 215 खिलाड़ी बर्मिंघम जाएंगे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 215 सदस्यीय दल का हिस्सा है जिसे देश खेलों के लिए बर्मिंघम भेजेगा। दल में 108 पुरुष और 107 महिलाएं हैं। कुल सदस्य 322 होंगे। इनमें 72 टीम अधिकारी, 26 अतिरिक्त अधिकारी, नौ आकस्मिक कर्मचारी और तीन महाप्रबंधक शामिल हैं।


दक्षिण अफ्रीका ने जीता था स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 19 खेलों में रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिकेट पिछली बार कुआलालंपुर खेलों में देखने को मिला था। तब 50 ओवर के मैच खेले गए थे। सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, शॉन पोलाक, जैक्स कालिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण, ऑस्ट्रेलिया ने रजत और न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed