{"_id":"62dab8578c97ca01c04767c6","slug":"commonwealth-games-2022-indian-womens-cricket-team-in-trouble-six-members-have-not-yet-received-uk-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022: मुश्किल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दल के छह लोगों को अब तक नहीं मिला यूके का वीजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Commonwealth Games 2022: मुश्किल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दल के छह लोगों को अब तक नहीं मिला यूके का वीजा
Fri, 22 Jul 2022 08:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:17 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। टीम इंडिया फिलहाल बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही है। उसे रविवार को बर्मिंघम के लिए रवाना होना है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने में 48 घंटे से कम समय रह गया है, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट दल की छह सदस्यों को अभी तक यूके का वीजा नहीं मिला है। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। टीम इंडिया फिलहाल बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही है। उसे रविवार को बर्मिंघम के लिए रवाना होना है। इस मामले को लेकर बीसीसीआई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से संपर्क में है।
आईओए के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘कुछ वीजा आज मिल गए, लेकिन अभी छह वीजा मिलने बाकी हैं। इनमें तीन खिलाड़ियों और तीन सहयोगी स्टाफ के हैं। बाकी वीजा कल तक आ जाने चाहिए। वैसे भी हमारा इस प्रक्रिया में कोई नियंत्रण नहीं है। गर्मियों के कारण व्यस्तता है और ब्रिटेन का वीजा मिलने में समय लग रहा है।’’
हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान 11 जुलाई को हो गया था। हरनप्रीत कौर भारत की कप्तानी करेंगी। क्रिकेट की वापसी 24 साल बाद इस टूर्नामेंट में हुई है। पिछली बार 1998 में क्रिकेट इसका हिस्सा था। इस बार सिर्फ महिला टीमें ही राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी। टेस्ट क्रिकेट के लिए मशहूर एजबेस्टन में क्रिकेट के मैच होंगे। आठ टीमें टूर्नामेंट में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से
भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ है। श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
भारत के 215 खिलाड़ी बर्मिंघम जाएंगे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 215 सदस्यीय दल का हिस्सा है जिसे देश खेलों के लिए बर्मिंघम भेजेगा। दल में 108 पुरुष और 107 महिलाएं हैं। कुल सदस्य 322 होंगे। इनमें 72 टीम अधिकारी, 26 अतिरिक्त अधिकारी, नौ आकस्मिक कर्मचारी और तीन महाप्रबंधक शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता था स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 19 खेलों में रोमांच देखने को मिलेगा। क्रिकेट पिछली बार कुआलालंपुर खेलों में देखने को मिला था। तब 50 ओवर के मैच खेले गए थे। सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, शॉन पोलाक, जैक्स कालिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण, ऑस्ट्रेलिया ने रजत और न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
खेलों के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष, पूनम यादव।