{"_id":"62e35a238b014a2c127f1394","slug":"commonwealth-games-2022-india-would-like-to-beat-australia-before-pakistan-know-captain-harmanpreet-s-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022: पाकिस्तान से पहले ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहेगा भारत, जानें कप्तान हरमनप्रीत का प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Commonwealth Games 2022: पाकिस्तान से पहले ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहेगा भारत, जानें कप्तान हरमनप्रीत का प्लान
Fri, 29 Jul 2022 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:25 AM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया विजयी आगाज की कोशिश करेगी। इसके बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों में पहला मैच खेलेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहती हैं कि उनके खिलाड़ी आक्रामक रवैये के साथ मैदान में उतरें। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। पांच बार की टी-20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए भारत को दमदार प्रदर्शन करने की जरूरत है। टी-20 महिला विश्वकप की मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता भारत के बीच जोरदार मैच देखने को मिलेगा।
कप्तान बोलीं, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के हिसाब से हमारी टीम संतुलित
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी। पहली बार सभी प्रारूप की पूर्णकालिक कप्तान बनीं हरमनप्रीत ने कहा, उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपनी खिलाड़ियों से पूछा था आप कैसा खेलना चाहती हो। खिलाड़ियों ने जवाब दिया आक्रामक। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी हम आक्रामक होकर खेलेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच में भारत को ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की कमी खलेगी। वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से टीम के साथ बर्मिंघम नहीं जा सकी हैं। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के हिसाब से हमारी टीम संतुलित है। खेलों हिस्सा ले रहीं सभी टीमों को एक होटल में ठहराया गया है, जिसे खेल गांव का रूप दिया गया है। कप्तानों को छोड़कर सभी टीमों के खिलाड़ी रूम साझा कर रहे हैं।

31 को पाकिस्तान से होगा मैच
भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इसके बाद उसका अगला मैच पाकिस्तान से है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, जब हम बच्चे थे तो भारत-पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पुरुषों के मैच देखकर उत्साहित होते थे। अब खिलाड़ी के रूप में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कप्तान हरमनप्रीत को उनकी कमी खलेगी। पूजा गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। वो कई बार अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच जिता चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, एलिसी पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जॉनसन, अलना किंग, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला केरी, अमांडा वेलिंगटन।
भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, सब्भिनेनी मेघना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, स्नेह राणा, मेघना सिंह, तानिया भाटिया, हरलीन देओल।