फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coach Misbah ul haq is desperate for training camp before England tour but PCB worried about logistical aspect

अपने ही बोर्ड से चिंतित कोच मिसबाह, पाकिस्तानी टीम को यह सुविधा देने के लिए बेकरार

Mon, 01 Jun 2020 10:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Jun 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Coach Misbah ul haq is desperate for training camp before England tour but PCB worried about logistical aspect
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक चाहते हैं कि इंग्लैंड के दौरे को देखते हुए ट्रेनिंग शिविर जल्द से जल्द शुरू हो, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसका इंतजाम करने को लेकर जूझ रहा है, जिससे इसके आयोजन में देर हो सकती है।

विज्ञापन


बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड की योजना 30 से 35 खिलाड़ियों को शिविर के लिए आमंत्रित करने की थी, जिसमें से 25 खिलाड़ियों को जुलाई/अगस्त में होने वाले संभावित इंग्लैंड दौरे के लिए चुना जाता जहां पाकिस्तान को तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'शिविर के आयोजन का इंतजाम करना पीसीबी के लिए सिरदर्द बन गया है क्योंकि लाहौर की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तीस से अधिक खिलाड़ियों के साथ अधिकारियों को ठहराने की सुविधा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि मिसबाह और बोर्ड सहमत हैं कि सभी खिलाड़ी एक ही समय में सुरक्षित स्थान पर जाएंगे और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के रवाना होने तक वहीं रहेंगे। विचार यह है कि खिलाड़ी एनसीए में रहेंगे और समूहों में ट्रेनिंग करेंगे और अकादमी की सुविधाओं का इस्तेमाल ट्रेनिंग और नेट अभ्यास के लिए करेंगे, लेकिन समस्या इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और अधिकारियों को एक साथ ठहराने की है।'


मिसबाह ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ी एक बार अकादमी में आने के बाद घर नहीं जा पाएंगे और ट्रेनिंग में शामिल खिलाड़ियों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed