फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle reveals his Plan about his retirement plan

'मिस्टर युनिवर्स' गेल ने किया खुलासा, कब लेंगे संन्यास!

Mon, 10 Jul 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 10 Jul 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
chris gayle reveals his Plan about his retirement plan
क्रिस गेल - फोटो : getty
तकरीबन एक साल बाद टी-20 में वापसी करने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला टीम इंडिया के खिलाफ एकलौते टी-20 मैच में केवल 18 रन बना सके। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने संन्यास की योजना का भी खुलासा किया। 
विज्ञापन


गेल ने मैच से पहले कहा, वो आगामी टी-20 और 50 ओवर विश्वकप तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर मेरे ऊपर होता तो मैं कब का संन्यास चुका होता। लेकिन मेरे फैन्स नहीं चाहते हैं कि मैं अभी क्रिकेट को अलविदा न कहूं। उन्होंने आगे कहा, मैं आगामी विश्वकप में खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से गेल का बल्ला खामोश रहा है। इस बार आईपीएल में भी उनके बल्ले का जादू नहीं चला था। टी-20 विश्व कप के बाद से उन्हें कैरेबियाई टीम के लिए क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम में जगह नहीं मिल सकी है। वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। इस वजह से हालिया चैंपियंस ट्रॉफी में उसे खेलने का मौका नहीं मिल सका। ऐसे में बदलाव के दौर से गुजर रही वेस्टइंडीज की टीम में वापसी कर पाना गेल के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि गेल का बल्ला एक बार चल निकला तो उन्हें रोक पाना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed