{"_id":"b5b0ec5ed786de6fd8c74ab868e3515d","slug":"chris-gayle-out-for-odi-series-against-india-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत आने से पहले विंडीज ने दी टीम इंडिया को 'खुशी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत आने से पहले विंडीज ने दी टीम इंडिया को 'खुशी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय भारत में चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का अगला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम अक्टूबर में शुरू होगा। इस बार टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है।
दोनों देशों के बीच पहले 5 मैचों की वनडे खेली जाएगी, इसके बाद एक ट्वंटी-20 मैच होगा। फिर दोनों के बीच 30 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। हालांकि दौरे का पहला मैच 8 अक्टूबर को कोच्चि में वनडे मैच के रूप में खेला जाएगा।
लेकिन वेस्टइंडीज ने भारत के लिए रवाना होने से लगभग एक हफ्ते टीम इंडिया को एक बड़ी सौगात दी है।

विंडीज टीम देखकर 'खुश' हुई टीम इंडिया
वेस्टइंडीज ने मेजबान भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस टीम में आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल को शामिल नहीं किया गया है। गेल के नहीं आने से भारतीय टीम काफी राहत महसूस कर रही होगी क्योंकि वह सीमित ओवरों के मुकाबलों में तूफानी बल्लेबाजी करते रहे हैं।
क्रिस गेल चोट के कारण मैदान से दूर हैं। 35 साल के आतिशी बल्लेबाज अभी भी स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। वह पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट मैच में निजी कारणों से मैच में नहीं खेले थे।
गेल के अलावा बल्लेबाज किर्क एडवर्ड्स और फिरकी गेंदबाज निकिता मिलर को टीम से बाहर कर दिया गया है। ये तीनों खिलाड़ी पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने वाली कैरेबियाई टीम के सदस्य रहे थे।

सुनील के भरोसे कैरेबियाई टीम
वेस्टइंडीज के भारत के दौरे के लिए तेज गेंदबाज जेरोम टेलर, आलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स, लियोन जॉनसन और ड्वेन स्मिथ को फिर से टीम में शामिल किया गया है।
सैमुअल्स और स्मिथ को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ इस साल खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया था। जबकि टेलर चार साल बाद वनडे मैच में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 2010 में खेला था। लेकिन वह लगातार चोटों के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से वह लंबे समय तक दूर रहे। इस साल वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने में सफल रहे।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की कमान ड्वेन ब्रॉवो के हाथों में हैं। 'रहस्यमयी' फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन टीम में शामिल एकमात्र फिरकी गेंदबाज हैं।