फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस गेल को बोझ समझने लगी है दुनिया, अब सम्मान नहीं मिलता कहकर दुखी मन से ली विदाई

Tue, 26 Nov 2019 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle gets emotional, says Not Going To Get Respect
क्रिस गेल

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले क्रिस गेल जब फॉर्म में होते हैं तो उनकी काफी मांग रहती है, लेकिन पिछला कुछ समय इस कैरेबियाई खिलाड़ी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। काफी समय से खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे गेल का आखिरकार दर्द सामने आ ही गया, उन्होंने अपने दिल में दबी हुई बात को कहकर साउथ अफ्रीका में खेली जा रही मजांसी टी-20 लीग से विदाई ले ली है।

Chris Gayle gets emotional, says Not Going To Get Respect
मजांसी लीग में क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार गेल ने कहा, जैसे ही मैं दो या तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता हूं, वैसे ही 40 वर्षीय गेल टीम के लिए बोझ बन जाता है, उन्होंने कहा, मैं केवल इस टीम की ही बात नहीं कर रहा हूं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए पिछले कई वर्षों में मैंने यह आंकलन किया है। अगर मैं दो, तीन या चार पारियों में रन नहीं बनाता हूं तो क्रिस गेल बोझ बन जाता है। ऐसा लगता है कि एक खास व्यक्ति टीम के लिए बोझ है।

Chris Gayle gets emotional, says Not Going To Get Respect
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

गेल ने मजांसी टी-20 लीग में जोजी स्टार्स के लिए छह पारियों में केवल 101 रन बनाए हैं और इसी के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया। रविवार को उन्होंने टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 54 रन की शानदार पारी खेली थी, जो इस टूर्नामेंट में उनकी आखिरी पारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Gayle gets emotional, says Not Going To Get Respect
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

21 सितंबर 1979 को जमैका में जन्में गेल ने भारत ने खिलाफ 11 सितंबर 1999 को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट और 301 वन-डे खेलने वाले गेल दुनिया भर की टी-20 लीग खेलते हैैं। बारिसल बर्नर, चटगांव वाइकिंग्स, ढाका ग्लेडिएटर्स, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, जमैका, जमैका तल्लावासा, कराची किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मैटाबेलैंड टस्कर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, रंगपुर राइडर्स, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार, सिडनी थंडर, वैंकूवर नाइट्स प्रमुख हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed