फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle blast again in t20 cricket, now 151 runs in just 62 balls

गेल ने बनाए 62 गेंदों में 151 रन, फिर भी टीम को मिली हार

Mon, 01 Jun 2015 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Jun 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
chris gayle blast again in t20 cricket, now 151 runs in just 62 balls

आईपीएल-8 में कैरैबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला खूब चला और सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम बरकरार रखते हुए भारत के विदा लिया।

विज्ञापन


भारत में करीब ड़ेढ़ महीने रहने के बाद गेल अब इंग्लैंड पहुंच गए जहां वह नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में शामिल हो गए। इस टी-20 टूर्नामेंट में वह समरसेट के लिए खेल रहे हैं और इस टीम के लिए अपने पहले ही मैच में कुछ इस कदर बल्लेबाजी की कि विपक्षी टीम के होश पाख्ता हो गए।
विज्ञापन


हालांकि गेल की टीम को उनकी विस्फोटक पारी का फायदा नहीं मिला क्योंकि टीम लक्ष्य से 3 रन दूर रह गई। केंट के खिलाफ उतरते हुए गेल ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी लेकिन अंतिम ओवर में क्रीज पर रहने के बावजूद टीम जरूरी 17 रन नहीं बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके गेल ने महज 62 गेंदों में 151 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंग्लैंड में अपनी उपस्थिति को दर्ज जरूर ही करा दी है। टी-20 क्रिकेट में यह उनका 15वां शतक है और इस फटाफट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में किसी अन्य से काफी आगे हैं। साथ ही टी-20 क्रिकेट में यह छठा सबसे बेस्ट व्यक्तिगत पारी है।

गेल ने 151 में से 130 रन तो चौके-छक्के से ही बनाए

chris gayle blast again in t20 cricket, now 151 runs in just 62 balls

मई महीने की आखिरी तारिख को टॉटन के काउंटी ग्राउंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट का मुकाबला समरसेट और केंट के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते केंट की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 227 रन बनाए। उसकी ओर से सैम नॉर्थइस्ट ने शानदार शतक लगाते हुए 58 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

जवाब में समरसेट को 228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए क्रिस गेल पर ही ज्यादा भरोसा था और वह इस भरोसे को 19 ओवर तक बनाए रखने में कामयाब भी रहे। ओपनर गेल हमेशा की तरह शुरू में शांत रहे लेकिन 22 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का गियर बदला और आतिशी पारी शुरू कर दी।

महज 45 गेंदों में शतक लगाने के बाद उन्होंने अगले 17 गेंदों में 51 रन और जोड़ लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके के अलावा 15 छक्के जड़े यानी 151 में से 130 रन चौके-छक्के से ही आए।

वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि टीम यह मैच आसानी से जीत लेगी। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी लेकिन मिचेल क्लाडेन के इस निर्णायक ओवर में उन्हें पहली 2 गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद तीसरी गेंद पर गेल ने 2 रन बनाए। फिर अगली गेंद पर चौका ठोंक दिया।

लेकिन क्लाडेन ने पांचवीं गेंद पर गेल को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया, जिससे की मौजूदगी भी टीम को जीत से दूर कर दिया। हालांकि गेल ने इस नाकामी को अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर दूर करने की कोशिश की लेकिन मैच तो हाथ से निकल गया था। गेल की धमाकेदार पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। समरसेट 20 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed