{"_id":"5ea69963730e5b222738fc30","slug":"choosing-between-yuvraj-and-dhoni-is-like-choosing-between-mom-and-dad-says-jasprit-bumrah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज ने पूछा मुझमें और धोनी में कौन बेहतर, जवाब में बुमराह ने माता-पिता से कर दी तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज ने पूछा मुझमें और धोनी में कौन बेहतर, जवाब में बुमराह ने माता-पिता से कर दी तुलना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी, युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बड़ी तेजी से दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक बन गए हैं, लेकिन उनका कहना है कि कईयों ने सोचा था कि वह भारत के लिए लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे।
2 of 6
युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
बुमराह ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम के लाइव सत्र के दौरान यह खुलासा किया। जब युवराज ने उनके अजीब गेंदबाजी एक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने मुझे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा और ऐसा कहा जा रहा था कि मैं देश के लिए खेलने वाला अंतिम खिलाड़ी होऊंगा।'
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
26 साल के इस खिलाड़ी ने जनवरी 2016 में भारत के लिए पदार्पण किया। इस बातचीत के दौरान बुमराह ने बताया, 'उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही खेलूंगा, लेकिन मैं सुधार करता रहा और अपने एक्शन पर अडिग रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : twitter
इस दौरान युवी ने पूछा कि आपकी नजर में कौन बेहतर मैच विनर था धोनी या मैं? इस पर जस्सी ने कहा, 'मै किसी एक को नहीं चुन सकता। युवराज और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को चुनने का अर्थ है मां-बाप में से किसी एक को चुनना।'
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
बुमराह ने सवाल का जवाब न देने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन युवराज लगातार यह सवाल पूछते रहे। आखिर में युवराज ने कहा कि अगर बुमराह धोनी को चुन लेते हैं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।