फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chibhabha to lead Zimbabwe cricket team 20-member squad for Pakistan tour

पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के 20 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे चिभाभा

Mon, 12 Oct 2020 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Oct 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Chibhabha to lead Zimbabwe cricket team 20-member squad for Pakistan tour
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है। सीमित ओवर की श्रृंखलाओं के लिए जिम्बाब्वे के 20 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी गई है। 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली श्रृंखला की अगुवाई हरफनमौला चामू चिभाभा करेंगे। 

विज्ञापन


जिम्बाब्वे को यहां तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ शुरुआत करनी है। इसके बाद दोनों देशों के बीच इतने ही मैचों की टी20 श्रृंखला का आयोजन होगा। जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय टीम 20 अक्तूबर को इस्लामाबाद पहुंचेगी। टीम 21 से 27 अक्टूबर तक रावलपिंडी स्टेडियम में पृथकवास पर रहने के बाद 28 और 29 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट मैदान में अभ्यास करेगी। एकदिवसीय श्रृंखला के मैचों को पहले मुल्तान में खेला जाना था लेकिन लॉजिस्टिक और संचालन की चुनौतियों के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे रावलपिंडी में करने का फैसला किया।
विज्ञापन


एकदिवसीय श्रृंखला के मैच 30 अक्तूबर, एक नवंबर और तीन नवंबर को खेले जाएंगे जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले लाहौर में सात, आठ और 10 नवंबर को खेले जाएंगे। दोनों टीमों के लिए एकदिवसीय श्रृंखला काफी अहम है क्योंकि यह आईसीसी पुरूष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। यह भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के क्वालीफिकेशन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे टीम:
चामू चिभाभा (कप्तान), फराज अकरम, रेयान बर्ल, ब्रायन चारी, तेंडाई चतरा, एल्टॉन चिगुम्बुरा, तेंडाई चिसोरो, क्रेग ईर्विन, तिनशे कामुनहुक्मवे, वेस्ले मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुम्बा, रिचमंड मुतुम्बामी, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टॉन शुम्बा, ब्रेंडन टेलर, डोनाल्ड तिरिपानो, सीन विलियम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed