फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara scored a century while captaining Sussex first time in County Championship

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में किया कमाल, ससेक्स की कप्तानी करते हुए लगाया शतक

Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

ससेक्स ने इससे पहले डरहम को 376 रन पर आउट किया, लेकिन उसके 91 रन पर चार विकेट गिर गए। यहां से पुजारा ने कप्तानी की पारी खेलते हुए डरहम की बढ़त को कम किया।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara scored a century while captaining Sussex first time in County Championship
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेतेश्वर पुजारा ने इस सत्र में ससेक्स की कप्तानी संभालने के बाद पहले ही मैच में डरहम के खिलाफ काउंटी डिवीजन-2 के मैच में शतक लगा दिया। पुजारा ने दूसरे दिन 163 गेंद में 115 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने ओलिवर कार्टर (41) के साथ पांचवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन


ससेक्स ने इससे पहले डरहम को 376 रन पर आउट किया, लेकिन उसके 91 रन पर चार विकेट गिर गए। यहां से पुजारा ने कप्तानी की पारी खेलते हुए डरहम की बढ़त को कम किया। उन्हें बेन रेन ने पगबाधा आउट किया। जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए पुजारा भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


उससे पहले वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पुजारा ने पिछले सत्र में भी ससेक्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ मैचों में पांच शतकों की मदद से 1094 रन बनाए थे। वह काउंटी क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। खबर लिखे जाने तक ससेक्स के नौ विकेट 330 रन पर गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed