{"_id":"156f02cc-857a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-says-he-was-under-pressure-to-perform","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'दबाव' में खेल गए पुजारा 204 रनों की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस 'दबाव' में खेल गए पुजारा 204 रनों की पारी
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले मैन ऑफ द पुजारा का मानना है कि घरेलू मैचों के अनुभव ने इस प्रदर्शन को करने का साहस दिया है। साथ ही पुजारा ने कहा कि मुझ पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। मेरी हाल ही में शादी हुई है और मेरी पत्नी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं या नहीं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में भारत को मिली शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पुजारा ने मैच में विजय के साथ 370 रन की रिकार्ड साझेदारी की थी।
विज्ञापन
मैन आफ द मैच का खिताब हासिल करते हुए पुजारा ने कहा कि घरेलू मैचों में ढेरों रन बनाने का फायदा मुझे इस टेस्ट मैच में मिला और इसी की बदौलत मैं लंबी पारी खेल पाया।
विज्ञापन
मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में विजय के साथ अपनी 370 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए पुजारा ने कहा कि विजय के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण रही। हम दोनों के बीच पिच पर अच्छा संवाद रहा और इसी का नतीजा था कि हम अपनी पारी को रिकॉर्ड साझेदारी में तब्दील कर पाए।
पुजारा ने कहा कि मुझ पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। मेरी हाल ही में शादी हुई है और मेरी पत्नी इस बात को लेकर चिंतित थी कि मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं या नहीं, इस मैच में पुजारा ने 341 गेंदों पर 30 चौकों और एक छक्के की मदद से 204 रन की शानदार पारी खेली।