फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara said it will be a challenge for a youngster Shubman Gill to captain India in England

IND vs ENG: 'इंग्लैंड में अगुआई करना गिल के लिए चुनौती होगी', चेतेश्वर पुजारा ने सीरीज को लेकर दिया बयान

Sun, 25 May 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 May 2025 05:56 PM IST
सार

पुजारा ने हालांकि कहा कि गिल के लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि अगर वह इंग्लैंड जैसे कठिन दौरे पर सफलता हासिल करते हैं तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara said it will be a challenge for a youngster Shubman Gill to captain India in England
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारतीय टीम की अगुआई करना चुनौती होगी। पुजारा ने हालांकि कहा कि गिल के लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि अगर वह इंग्लैंड जैसे कठिन दौरे पर सफलता हासिल करते हैं तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन

रोहित की जगह संभालेंगे जिम्मा
गिल को शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। वह रोहित शर्मा की जगह पद संभालेंगे। रोहित और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत खेल के सबसे लंबे प्रारूप में नए युग की शुरुआत करेगा। रोहित और कोहली ने इस महीने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा ने कहा, आप युवा हो या अनुभवी अगर कप्तान के रूप में विदेश जाते हैं तो यह चुनौतीपूर्ण होगा। इंग्लैंड में शुरुआत करना शुभमन के लिए आसान नहीं होगा लेकिन यह एक युवा खिलाड़ी के लिए शानदार मौका है। वह इंग्लैंड में अगर अच्छी कप्तानी करता है तो इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हमने सुना है कि बुमराह इंग्लैंड में पांचों मैच नहीं खेल पाएंगे इसलिए गिल को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। शुभमन को जिम्मेदारी दी गई है तो इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ता सोच रहे हैं कि वह लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुजारा ने कप्तानी और बल्लेबाज को अलग रखने की दी सलाह
37 साल के पुजारा ने टेस्ट से अभी संन्यास की घोषणा नहीं की है। उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला मैच जून 2023 में खेला था। उन्होंने गिल को कप्तानी और बल्लेबाजी को अलग-अलग रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, बल्लेबाज के तौर पर भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन मुझे यकीन है कि जिस तरह की प्रतिभा उनमें है वह इंग्लैंड में सफल होंगे। यह निश्चित रूप से उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे नहीं पता कि कप्तान होने से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा या नहीं, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है।

पुजारा ने कहा, जब आप शीर्ष स्तर पर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे होते हैं तो आप कभी यह नहीं सोचते कि आप कप्तान हैं या खिलाड़ी, आप हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आपको इसे अलग रखना चाहिए। जब आप मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपको कप्तानी के बारे में सोचने के बजाय बल्लेबाज के तौर पर सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed