{"_id":"25c75628-32f6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-pragyan-ojha-achieve-career-best-test-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग में पुजारा की लंबी छलांग, ओझा टॉप-5 में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रैंकिंग में पुजारा की लंबी छलांग, ओझा टॉप-5 में
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने वाले चेतेश्वर पुजारा और लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अहमदाबाद टेस्ट में नाबाद 206 रन रहित कुल 247 रन बनाने वाले पुजारा बल्लेबाजी रैंकिंग में 36 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए। यह उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
विज्ञापन
मैच में कुल नौ विकेट हासिल करने वाले ओझा आठ स्थान की जंप के साथ शीर्ष पांच में पहुंचकर देश के नंबर एक गेंदबाज बन गए। ओझा की गेंदबाजी रेटिंग अब 764 हो गई है, जो उनका बेस्ट है।
विज्ञापन
ओझा बल्ललेबाजों या गेंदबाजों की रैंकिंग में टाप- 10 में एकमात्र भारतीय हैं जो उनके लिए एक बडी उपलब्धि है। बल्लेबाजी रैंकिंग में सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद टेस्ट में निराशानजक प्रदर्शन के बावजूद 17वें स्थान पर कायम हैं और शीर्ष भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं। मैच में पहली पारी में शतक बनाने वाले ओपनर वीरेद्र सहवाग एक स्थान के सुधार के साथ 22वें स्थान पर आ गए है।
विज्ञापन
विराट कोहली 34वें स्थान पर कायम हैं लेकिन अहमदाबाद में अर्धशतक बनाने वाले 'कमबैक मैन' युवराज सिंह सात स्थान के सुधार के साथ 64वें नंबर पर आ गए हैं। गौतम गंभीर एक स्थान सुधरकर 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो स्थान खिसककर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।