{"_id":"6268fdc74b288a71877fe800","slug":"cheteshwar-pujara-is-enjoying-vacations-in-england-with-family-shared-beautiful-pictures","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cheteshwar Pujara: परिवार के साथ इंग्लैंड में मस्ती कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, बेटी और पत्नी के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cheteshwar Pujara: परिवार के साथ इंग्लैंड में मस्ती कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, बेटी और पत्नी के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीरें
Wed, 27 Apr 2022 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 PM IST
सार
इंग्लैंड में पत्नी और बेटी के साथ चेतेश्वर पुजारा ने जमकर मस्ती की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और उनका परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मशहूर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं। पुजारा इंग्लैंड में ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान इंग्लैंड के बर्कशायर के लेगोलैंड थीम पार्क में पत्नी और बेटी के साथ चेतेश्वर पुजारा ने जमकर मस्ती की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से दी है। मंगलवार को उन्होंने पत्नी पूजा और बेटी अदिति के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीरों में पुजारा छुट्टियों का मजा लेते और मस्ती करते दिख रहे हैं।
पुराजा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "लेगोलैंड में मेरे परिवार के साथ एक अच्छा दिन बिताया।"
काउंटी क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं पुजारा
भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन, अब उनकी फॉर्म में वापसी हो चुकी है और काउंटी क्रिकेट में इन दिनों पुजारा जमकर रन बना रहे हैं। उनका प्रदर्शन एक बार फिर फैंस के चेहरे पर खुशी का कारण बन गया है। इस प्रकार चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे को एक बार फिर खटखटाया है।
विज्ञापन
फर्स्ट क्लास करियर का 52वां शतक लगाया
भारतीय टीम से बाहर होने और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने खाली समय का उपयोग करते हुए काउंटी क्रिकेट का रुख किया। हाल ही में काउंटी क्रिकेट में बैक टू बैक दो शतक जड़कर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के रास्ते फिर से बना लिए हैं। वोस्टरशायर के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 52वां शतक ठोका है।
दोहरा शतक लगाने के बाद खेली शतकीय पारी
ससेक्स के लिए इस सीज़न में उन्होंने शुरुआती दो मैचों में दो बेहतरीन पारियां खेलते हुए लंबे समय से बड़ी पारी ना खेलने के सूखे को खत्म कर दिया है। पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम के लिए मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, दूसरे मैच में भी उन्होंने शतक लगाया लेकिन इस बार उनकी टीम को वोस्टरशायर के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
पुजारा ने ससेक्स की पहली पारी में लगातार गिरते विकेटों के बीच 206 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। इस पारी के बावजूद उनकी टीम महज 269 रन ही बना पाई। इस तरह वोस्टरशायर की पहली पारी के 491 रनों के आधार पर टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा।