Ranji Trophy 2024: चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी में 17वां दोहरा शतक लगाया, एक पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड
पुजारा ने झारखंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और प्रथम श्रेणी में 17वां दोहरा शतक लगाया। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुजारा अब 17 प्रथम श्रेणी दोहरे शतक के साथ हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश की बराबरी पर हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में डॉन ब्रैडमैन (37), वैली हैमंड (36) और पैट्सी हेंड्रेन (22) के बाद चेतेश्वर पुजारा का नाम है। पुजारा के अलावा हर्बट सूटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश भी 17 दोहरे शतक लगा चुके हैं। पुजारा के नाम तीन प्रथम श्रेणी तिहरे शतक भी हैं, जिनमें से आखिरी अक्तूबर 2013 में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ आया था।
पुजारा ने इस पारी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपनी वापसी दावा मजबूत कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने खासा निराश किया था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों की जगह चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। पांच टेस्ट की यह सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी।
The moment when Cheteshwar Pujara completed his 200...!!!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 7, 2024
- What a way to kick off 2024 Ranji Trophy season.pic.twitter.com/cS8z9l983C
पुजारा ने आखिरी टेस्ट जून में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था, जिसमें उन्होंने 14 और 27 रन बनाए थे और भारत 209 रनों से हार गया था। भारत ने तब से जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज में और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में दो-दो मैचों की दो टेस्ट सीरीज खेली हैं। शुभमन गिल उन सभी टेस्ट मैचों में तीसरे नंबर पर खेले हैं और रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल ने पारी की शुरुआत की है।
पुजारा ने ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट, ईरानी कप (रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाम शेष भारत का वार्षिक प्रथम श्रेणी मैच) और 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी खेली, लेकिन अब तक पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। इंग्लैंड टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा से पहले वह संभवतः कम से कम एक और रणजी मैच (12 से 15 जनवरी) तक घरेलू मैदान में हरियाणा के खिलाफ खेलेंगे। सौराष्ट्र का तीसरा मैच 19 से 22 जनवरी तक विदर्भ के खिलाफ है।