County Championship 2022: काउंटी में पुजारा का शानदार फॉर्म जारी, चार मैच में चौथा शतक लगाया
काउंटी क्रिकेट में पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है और चार मैच में वो चार शतक लगा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा तीसरे स्थान पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस काउंटी सीजन में पुजारा चार मैचों में 134.40 के औसत से 672 रन बना चुके हैं। पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाने के बाद उन्होंने यॉर्क शायर के खिलाफ 109 और डरहम के खिलाफ 203 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद मिडलसेक्स के खिलाफ भी उन्होंने शतक लगाया है। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 10 गेंद में 16 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाया।
Fourth match, fourth 100+ score. 💯 🤯
It's a privilege to watch, @cheteshwar1. 👏 pic.twitter.com/IF8nLUt9Ygविज्ञापन विज्ञापन— Sussex Cricket (@SussexCCC) May 7, 2022
इस मैच में पुजारा तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 149 गेंद में 125 रन बनाकर नाबाद हैं। वो अब तक 16 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। इस बीच उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। बाउंसर गेंद को अपर कट करके पुजारा ने बाउंड्री के पार पहुंच दिया। शाहीन अफरीदी पहले ही 11 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का विकेट भी शामिल है।
Shaheen Afridi 🆚 Cheteshwar Pujara
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) May 7, 2022
A battle you don't want to miss.
Watch it LIVE 👉 https://t.co/UVQbX7r83y#LVCountyChamp pic.twitter.com/GBHE5CdZzH
क्या पुजारा की होगी वापसी?
पुजारा टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड की जमीन पर एक टेस्ट मैच खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बाहर किए गए पुजारा ने चार मैच में चार शतक लगाकर अपना दावा ठोक दिया है। इंग्लैंड में खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछले साल 2-1 से आगे थी। कोरोना महामारी के कारण पांचवां मुकाबला टाल दिया गया था। वही मैच बर्मिंघम में एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।