{"_id":"631df548d72a7046356a4d19","slug":"cheteshwar-pujara-gives-his-verdict-on-rishabh-pant-vs-dinesh-karthik-debate-for-india-s-xi-for-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? चेतेश्वर पुजारा ने बताया-कौन बन सकता है मैच विनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? चेतेश्वर पुजारा ने बताया-कौन बन सकता है मैच विनर
Sun, 11 Sep 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सवाल उठे। शुरुआती कुछ मैचों में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया। वहीं, सुपर फोर राउंड में कार्तिक को बाहर कर ऋषभ पंत को मौका दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की पूर्व क्रिकेटरों ने खूब आलोचना की।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा ने कार्तिक और पंत पर बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के लिए एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट बेहद ही खराब गुजरा। टीम ने ग्रुप स्टेज में दोनों मुकाबले जीतने के बाद सुपर-4 राउंड में दो मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। सबसे ज्यादा सात बार की चैंपियन टीम इंडिया को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी सवाल उठे। शुरुआती कुछ मैचों में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया। वहीं, सुपर फोर राउंड में कार्तिक को बाहर कर ऋषभ पंत को मौका दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की पूर्व क्रिकेटरों ने खूब आलोचना की। हालांकि, अब भी टीम मैनेजमेंट यह फैसला नहीं कर सका है कि टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए किसे प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा। दोनों एकसाथ प्लेइंग-11 में चुने जाएंगे भी या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में अब भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी कूद पड़े हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पंत पर कार्तिक को तरजीह दी थी। यह एक ऐसा कदम था जिस पर कई लोगों ने सवाल उठाया था। इसके बाद सुपर-4 में कार्तिक को आराम देने के भारत के फैसले की भी कई लोगों ने आलोचना की थी। ऐसे में पता चलता है कि टीम मैनेजमेंट अब तक दोनों को लेकर कन्फ्यूज है।
यह पूछे जाने पर कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में दोनों में से कौन होना चाहिए? पुजारा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन एशिया कप में रोहित शर्मा की टीम का था, उन्हें अपनी बल्लेबाजी लाइन अप को मजबूत करने के लिए दोनों स्टार बल्लेबाजों की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अगर भारत को दीपक हुड्डा के रूप में अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प की जरूरत है, तो पंत को बाहर बैठना पड़ सकता है।
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक
- फोटो : BCCI
पुजारा ने कहा- मुझे लगता है कि अगर मुझे अपना नंबर 5, 6 और 7 चुनना होता तो मैं दोनों के साथ जाता। जिस तरह हमने एशिया कप में खेल दिखाया, उससे लगता है कि बैटिंग लाइनअप को मजबूत करने की जरूरत है। मैं ऋषभ को नंबर 5 पर, हार्दिक को नंबर 6 पर और कार्तिक को नंबर 7 पर खिलाना चाहूंगा। मुझे लगता है कि हमें दोनों खिलाड़ियों को शामिल करने की जरूरत है। ऋषभ और डीके दोनों को खेलने की जरूरत है। जब तक आप हुड्डा से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तब तक पंत-कार्तिक को खिलाएं। अगर हुड्डा गेंदबाजी करते हैं तो मुझे लगता है कि पंत को बाहर बैठना होगा। तब में दीपक हुड्डा को नंबर 5 पर भेजना चाहूंगा।
भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाजी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय रही है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से यह समस्या और बढ़ गई है। जडेजा चोट के कारण एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और अब वह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम में किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ेगी। यह देखने वाली बात होगी कि चयनकर्ता किसे मौका देते हैं।