{"_id":"640afdb8ce3fea6a69075433","slug":"cheteshwar-pujara-excellent-review-for-usman-khawaja-out-in-ind-vs-aus-4th-test-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रोहित मैदान से बाहर थे तो कुछ मिनट के लिए इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी, DRS लेकर ख्वाजा को किया आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रोहित मैदान से बाहर थे तो कुछ मिनट के लिए इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी, DRS लेकर ख्वाजा को किया आउट
Fri, 10 Mar 2023 03:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:33 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में उस्मान ख्वाजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। भारतीय गेंदबाजों के पास उन्हें आउट करने का कोई तरीका नहीं था। इस बीच कप्तान रोहित चायकाल के बाद देर से मैदान पर लौटे और उनके लौटने से पहले ख्वाजा आउट हो चुके थे।
विज्ञापन
अक्षर पटेल (बाएं) और उम्सान ख्वाजा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंगारू टीम इस सीरीज में पहली बार 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर में सबसे अहम योगदान उस्मान ख्वाजा का रहा है। ख्वाजा ने 422 गेंद में 180 रन की पारी खेली। उन्होंने कुल 21 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे ख्वाजा ने मैच के छठे सत्र तक बल्लेबाजी की। इस मैच में वह शानदार लय में थे और भारतीय गेंदबाजों के पास उन्हें आउट करने का कोई तरीका नहीं था। दूसरे छोर पर सात विकेट गिर चुके थे, लेकिन ख्वाजा एक छोर पर जमे हुए थे। कप्तान रोहित ने भी अपने तरकश के सभी तीर आजमा लिए थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं मिल रहा था। इस बीच रोहित चायकाल के बाद थोड़ी देर से मैदान पर लौटे।
रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा के कंधे पर आ गई। पुजारा ने अक्षर पटेल को गेंद थमाई और अक्षर ने ही दूसरी ही गेंद ख्वाजा के पैर में मार दी। अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन पुजारा ने तुरंत ही रिव्यू ले लिया। रीप्ले में दिखा कि ख्वाजा आउट थे और भारत को सबसे अहम विकेट मिल गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज क्रीज पर आ गए और ख्वाजा 422 गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हेड और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हेड 32 के स्कोर पर आउट हुए और लाबुशेन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ भी 38 और हैंडस्कॉम्ब 17 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ख्वाजा ने ग्रीन के साथ 208 रन की साझेदारी की। ग्रीन 114 रन बाकर आउट हुए। इसके बाद एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल पाए। स्टार्क भी छह रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 440 रन है।