फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chetan Chauhan defends Mohammad Shami after Kapil Dev

मोहम्मद शमी के बचाव में उतरे क्रिकेट सम्राट, कपिल देव के बाद इस पूर्व खिलाड़ी ने बांधा हौसला

Sat, 10 Mar 2018 11:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan defends Mohammad Shami after Kapil Dev
mohammed shami

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एक-एक कर उनके पक्ष में आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने शमी का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है। चेतन ने कहा, 'यह शमी का निजी मामला है। इसे क्रिकेटर से जोड़कर देखना सही नहीं है।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नई सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट साझा की थी, जिसमें शमी का नाम शामिल नहीं किया गया था। इस पर बीसीसीआई का कहना है कि विवादों से घिरे शमी की भूमिक कानूनी रूप से तय हो जाने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। बीसीसीआई के इस फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए चेतन ने कहा, 'शमी पर आरोप साबित होने से पहले ही उनके प्रति इस तरह का रवैया सही नहीं है।'

विज्ञापन

Chetan Chauhan defends Mohammad Shami after Kapil Dev
चेतन - फोटो : अमर उजाला

चेतन ने कहा, 'अच्छी बात यह है कि बीसीसीआई ने शमी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द नहीं किया है। मेरे हिसाब से शमी की योग्यता को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई को उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करना चाहिए क्योंकि अभी तक कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।'

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मोहम्मद शमी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बिना सबूत के शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाना बेहद घिनौना और छोटा है। बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पति मैच फिक्स करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed