{"_id":"62a4c7c7315d045e62008fd0","slug":"chess-grand-master-19-year-old-rahul-from-telangana-became-india-s-74th-grandmaster-chess-federation-of-india-congratulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess Grand Master: तेलंगाना के 19 साल के राहुल बने भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर, भारतीय शतरंज महासंघ ने दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess Grand Master: तेलंगाना के 19 साल के राहुल बने भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर, भारतीय शतरंज महासंघ ने दी बधाई
Sat, 11 Jun 2022 10:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:20 PM IST
सार
श्रीवत्सव पहले ही पांच जीएम नॉर्म हासिल कर चुके थे और 2500 ईएलओ अंक बनाकर ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने शनिवार को उन्हें ट्वीट करके बधाई दी।
विज्ञापन
राहुल 74वें ग्रैंड मास्टर बने
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेलगांना के शतरंज खिलाड़ी राहुल श्रीवत्सव इटली के कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान ‘लाइव’ फिडे रेटिंग में 2500 (ईएलओ अंक) अंक बनाने के बाद भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्नीस साल के इस खिलाड़ी ने 2500 ईएलओ ‘लाइव’ रेटिंग अंक आठवें दौर की बाजी ड्रॉ कर हासिल की। उन्होंने कैटोलिका टूर्नामेंट के आठवें दौर में ग्रैंडमास्टर लेवान पंतुसलाइया से अंक बांटे। उनकी मौजूदा ईएलओ रेटिंग 2468 है।
श्रीवत्सव पहले ही पांच जीएम नॉर्म हासिल कर चुके थे और 2500 ईएलओ अंक बनाकर ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने शनिवार को उन्हें ट्वीट करके बधाई दी।
उन्होंने लिखा, ‘भारत सौ ग्रैंडमास्टर की दिशा में एक कदम और बढ़ा। 19 वर्ष के राहुल श्रीवत्सव देश के 74वें ग्रैंडमास्टर बने। राहुल, उनके कोच और परिवार को बधाई।’ विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने जिन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की