फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai test failure motivated murali vijay

भूल दोहराना विजय को पड़ जाता महंगा

Mon, 18 Mar 2013 12:45 AM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
chennai test failure motivated murali vijay

रणजी ट्रॉफी में उनके नाम कोई बड़ा स्कोर नहीं था। बावजूद इसके उनकी प्रतिभा देख चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा किया।

विज्ञापन


उन्हें गौतम गंभीर की जगह टीम में शामिल किया गया।

दरअसल ऑफ स्टंप के बाहर ललचाती गेंदों पर स्ट्रोक लगाने की आदत विजय को महंगी पड़ रही थी।

ईरानी ट्रॉफी में जब वह खेले तो उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब सिर्फ विकेट पर टिकेंगे, ऑफ स्टंप से बाहर छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

चेन्नई में दूसरी पारी में उन्होंने फिर यही गलती की। भला हो कप्तान धोनी का जो उन्होंने विजय को हैदराबाद टेस्ट के लिए बरकरार रखा।

विजय ने इसके बाद अब तक यह गलती नहीं दोहराई है। नतीजा लगातार दो शतकों के रूप में सामने है।

विजय ने 153 रनों की पारी खेलने के बाद खुलासा किया कि चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में वह जिस तरह से आउट हुए उससे वह बुरी तरह आहत थे।

हालांकि वह अपने खेलने के तरीके पर पहले ही काम शुरू कर चुके थे। उनका एकमात्र लक्ष्य विकेट पर अपने को बनाए रखना था। इसमें उन्हें सफलता मिली है।

हालांकि वह जानते हैं कि वह स्ट्रोक खेल सकते हैं लेकिन वर्तमान में यह उनके खेल को प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने रन काफी धीमे बनाए हैं।

विजय का उनका उपनाम मांक दूसरे कारणों से मिला है लेकिन इसके विपरीत उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को बिलकुल शांत अंदाज में ढाल लिया है। दरअसल शिखर और विजय की सफलता चयनकर्ताओं के लिए राहत भरा कदम है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इन दोनों की सफलता ने अब तक सबसे सफल भारतीय ओपनिंग जोड़ी सहवाग और गंभीर के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

विजय को अपना पहला टेस्ट 2008 में नागपुर में गौतम गंभीर पर प्रतिबंध लगने के चलते खेलने को मिला। 33 और 41 रनों की अच्छी पारियां खेलने के बावजूद वह बाहर थे।
विज्ञापन


अगली बार उन्हें फिर गंभीर की बहन की शादी होने के चलते खेलने को मिला। उन्होंने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 87 रनों की पारी भी खेली लेकिन सहवाग के 293 रनों के आगे यह बेकार साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed