फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings vs delhi capitals qualifier 2 ipl 2019 csk vs dc live scorecard

चेन्नई ने दिल्ली के अरमानों पर फेरा पानी, रिकॉर्ड 8वीं बार IPL फाइनल में बनाई जगह

Sat, 11 May 2019 12:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 11 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings vs delhi capitals qualifier 2 ipl 2019 csk vs dc live scorecard
फाफ और शेन वॉटसन - फोटो : pti

शेन वॉटसन (50) और फाफ डु प्लेसिस (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है। अब 12 मई को फाइनल में चेन्नई का सामना मुंबई से होगा। दिल्ली को हराकर चेन्नई ने न सिर्फ फाइनल में पहुंची है, बल्कि IPL में 100वीं जीत भी दर्ज की है। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 6 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए फाफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने फाफ को कीमो पॉल के हाथों कैच आउट कराया। फाफ ने 39 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए फाफ और वॉटसन के बीच 81 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के कुछ ही देर बाद चेन्नई को शेन वॉटसन के रूप में दूसरा झटका। 12.2 ओवर में अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने वॉटसन को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वॉटसन ने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद 15.6 ओवर में अक्षर पटेल ने सुरेश रैना (11) को आउट कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया। इसके बाद कप्तान एमएस धोनी के रूप में चेन्नई को चौथा झटका लगा। दिल्ली की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले ऋषभ पंत (38 रन, 25 गेंद, 2 चौके और 1 छक्के) की साहसिक पारी की बदौलत दिल्ली ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा है। पंत के अलावा दिल्ली के सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। वहीं, चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए जबकि इमरान ताहिर को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने शानदार शुरुआत तो की, लेकिन तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (5) को एलबीडब्ल्यू आउट कराकर चलता किया है। शॉ के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा। इसके बाद 5.2 ओवर में चेन्नई को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (18) के रूप में बड़ी सफलता मिली। अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने धवन को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

धवन के आउट होने के बाद कॉलिन मुनरो भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 8.5 ओवर में रविंद्र जडेजा ने उन्हें ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराया। मुनरो ने 24 गेंदों में 4 चौके की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली को 11.3 ओवर में कप्तान श्रेयर अय्यर (13) के रूप में चौथा झटका लगा। अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने उन्हें सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके कुछ ही देर बाद ब्रावो ने बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (3) को ताहिर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। इसी के साथ दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।इसके बाद 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हरभजन ने शेरफेन रदरफोर्ड (10) को शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को छठा झटका दिया। कीमो पॉल के रूप में दिल्ली को सांतवां झटका लगा। 17.5 ओवर में ड्वेन ब्रावो ने कीमों पॉल (3) को क्लीन बोल्ड किया।

इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मुरली विजय की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

दिल्ली :
1 पृथ्वी शॉ, 2 शिखर धवन, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 4 कॉलिन मुनरो, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 अक्षर पटेल, 7 शेरफेन रदरफोर्ड, 8 कीमो पॉल, 9 अमित मिश्रा, 10 ट्रेंट बोल्ट, 11 इशांत शर्मा

चेन्नई: 1 शेन वॉटसन, 2 फाफ डु प्लेसिस, 3 सुरेश रैना, 4 अंबाती रायुडू, 5 एमएस धोनी (कप्तान), 6 ड्वेन ब्रावो, 7 रवींद्र जडेजा, 8 दीपक चाहर, 9 हरभजन सिंह, 10 शार्दुल ठाकुर, 11 इमरान ताहिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed