फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings home matches tickets to go on sale from April 2

IPL 2018: CSK के मैच टिकटों की कीमत, जानिए किस दिन से शुरू होगी बिक्री

Mon, 02 Apr 2018 08:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings home matches tickets to go on sale from April 2
सीएसके

आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच खबर है कि सीएसके के घरेलू मैचों के टिकटों की बिक्री 2 अप्रैल यानी सोमवार से शुरू होगी। 

विज्ञापन


एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इन मैचों के टिकट 2 अप्रैल से सुबह साढ़े 9 बजे से साढे 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सभी जगह मिल सकेंगे। गौरतलब है कि टिकटों की न्यूनतम दर 1300 रुपये है, जबकि प्रीमियम टिकट का मूल्य 5000 से 6500 रुपये के बीच होंगे। टिकट ऑनलाइन भी chennaisupreking.com और bookmyshow.com पर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला घरेलू मैच 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वह 20, 28 और 30 अप्रैल, 5, 13 और 20 मई को अपने घर में खेलेगी। इस मामले में चेन्नई टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एस. विश्वनाथन ने कहा, ‘आईपीएल के इस सीजन में हम चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को अच्छा अनुभव देना चाहते हैं। इन प्रशंसकों का समर्थन टीम को मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकटों के मूल्यों में हुई बढ़ोत्तरी

Chennai Super Kings home matches tickets to go on sale from April 2
सीएसके - फोटो : Cricbuzz.com

'न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक इस बार टिकट के मूल्यों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके पीछे का कारण यह है कि टिकट का न्यूनतम मूल्य अभी भी 750 रुपये है, लेकिन 28 फीसदी जीएसटी और 25 फीसदी इंटरटेनमेंट टैक्स ने इसे 1,300 रुपये तक बढ़ा दिया है। अन्य टिकटों की कीमत 2,500 रुपये है 4,500 रुपये, 5,000 रुपये और 6,500 रुपये है। यह पहली बार है कि शहर में सबसे सस्ती आईपीएल टिकट चार अंक पार कर गया है।

वहीं, स्टेडियम की क्षमता लगभग 38,000 है। केवल 6,000 टिकट ही आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि तीन स्टैंड्स I, J और K   श्रेणी के 12 हजार सीटों को सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed